डिबाई दैनिक प्रभात(संकलन ज्ञानेश कुमार)
अमेरिका।लासएंजल्स में 10 करोड़ डॉलर की लागत से बना हिंदू मंदिर भक्तों के लिए खुल गया है। लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड के निकट 68वें स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण में पारंपरिक पत्थरों और मार्बल का इस्तेमाल किया गया है।

शाइनो हिल के मेयर पीटर रोजर्स ने कहा, ‘यह मंदिर कड़ी मेहनत की एक खूबसूरत मिसाल है जो बीते कई महीनों से की गई और इस पूजा स्थल का निर्माण हुआ।’

उन्होंने कहा, ‘मंदिर एवं सांस्कृतिक केंद्र निश्चित तौर पर एक ऐसा स्थान होगा जिस पर आने वाली कई पीढ़ियां गर्व करेंगी।’ (भाषा)