Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिग्विजय सिंह ने हाफिज सईद को 'साहब' कहकर संबोधित किया

 ओजस्वी वाणी (साभार नवभारत टाइम्स से)

नई दिल्ली।। अपने बयानों के कारण हमेशा विवाद में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने मुंबई हमलों सहित भारत में किए गए कई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के लिए सम्मानजनक शब्द 'साहब' का इस्तेमाल किया है। दिग्विजय के इस बयान की निंदा हो रही है।

एलओसी पर शहीद भारतीय सैनिक हेमराज की चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई कि दिग्विजय सिंह ने लश्कर सरगना हाफिज सईद के लिए साहब शब्द का इस्तेमाल कर डाला है। गौरतलब है कि शहीद हेमराज का सिर काटे जाने की घटना में भी सईद का हाथ बताया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह आतंकवाद के मुद्दे पर बोल रहे थे। हालांकि, दिग्विजय ने इतना जरूर कहा कि हाफिज सईद का आतंकवादी घटनाओं में हाथ रहा है, लेकिन यह कहते हुए वह 'हाफिज सईद साहब' बोल गए। उन्होंने कहा कि जहां तक हाफिज सईद साहब का सवाल है वह तो साफ है कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं और यह प्रमाणित भी है कि पाकिस्तानी सरकार उनका संरक्षण कर रही है।

मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिग्विजय पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की हिंदी अच्छी हो तो उन्हें श्रद्धेय शब्द लगाना चाहिए। कांग्रेस की मानसिकता है कि वह देशभक्तों का अपमान करती है और देश के खिलाफ काम करने वालों का सम्मान। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह के बयान की निंदा करती है और मांग करती है कि कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय को बुलाकर सफाई मांगे।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है कि दिग्विजय ने किसी आतंकवादी के लिए सम्मानजनक संबोधन का इस्तेमाल किया हो। इससे पहले भी वह अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के लिए भी सम्मानजनक शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने लादेन को 'ओसामा जी' कहा था।

Post a Comment

0 Comments