Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

वसुंधरा ने दिलाई महिलाओं की इज्जत बचाने की शपथ

डिबाई दैनिक प्रभात व्यूरो संकलन
जयपुर. ......मैं भारत का भावी कर्णधार। ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ लेता हूं कि मैं नारी के सम्मान और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आगे रहूंगा। मैं जीवनभर महिला उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष करूंगा और महिलाओं के ऊपर अत्याचार नहीं होने दूंगा.....।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं पर अत्याचारों को रोकने के लिए महाराजा कॉलेज में छात्रों को शनिवार को यह शपथ दिलाई। वह महाराजा कॉलेज में छात्रसंघ के वार्षिक समारोह में संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीडऩ के मामले में प्रदेश नंबर वन बन गया है। दिल्ली गैंगरेप के मामले में तो सब आगे आ गए, जो ठीक है लेकिन प्रदेश में भी दूधमुंही बच्चियों, रिश्वत के बदले अस्मत और महिलाओं की आबरू पर लगातार हमले हो रहे है। इसे रोकना होगा।
फोटोः राजेश कुमावत

Post a Comment

0 Comments