साभार नवभारत टाइम्स गुवाहाटी
बिक्रम सिंह ब्रह्मा बक्सा डिस्ट्रिक्ट के सापगुरी विधानसभा क्षेत्र से 2011 के असम चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार था। बिक्रम को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। आईजी जी.पी. सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता पिछले कुछ महीनों से सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के नाम पर महिला के साथ जबरन यौन शोषण कर रहा था। पिछली रात वह हर दिन की तरह महिला के घर में घुसा तो महिला ने अलार्म बजा दिया।
अलार्म सुनकर गांव वाले उसे घेर लिए। गांव वालों की इसकी तैयारी पहले से ही थी। इसके बाद गांव वालों ने कांग्रेस नेता को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया सेल के अध्यक्ष हरेन दास ने कहा कि आरोप सही साबित होता है तो निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुस्साईं महिलाओं ने कांग्रेस नेता के कपड़े फाड़ दिए और जमकर धुनाई की।
0 Comments
टिप्पणी करते समय अपनी भाषा का ख्याल रखें आपकी भाषा अभद्र न हो।