Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मानव उत्थान सेवा समिति ने नगर में निकाली कलश यात्रा





ओजस्वी वाणी वेव न्यूज संबाद के.पी.सिंह दि. 31-1-13
डिबाई। सतपालजी महाराज के मानव उत्थान सेवा समिति डिबाई के आश्रम से आत्म ज्ञानी परवेशान्नद जी महाराज,आशान्नदजी व कान्ती वाई के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें नगर के मुख्य मार्गो जैसें रेलवे रोड़,महादेव चौराहा,पैठ चौराहा,बड़ा बाजार आदि से होकर रामलीला

मैदान पहुँचकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में नगर की धार्मिक प्रवृति की महिलाएं,बहनें सिर पर कलश लेकर चल रही थी वही नगर चैयरमैन सरला राजपूत व उनके पति रमेश चन्द प्रधान भी सबसे आगे चल रहें थें। फेरी के दौरान माता बहनों के नारे व गीत सुनने को मिल रहे थें। वह नारे लगाते समय कह रही थी कि जागे भारत देश हमारा,जागे हैं जगायेगें,आत्म ज्ञान फैलायेगें,जब तक आत्म ज्ञान न होगा मानव का कल्याण न होगा। वही गीत की धुन में सुना गया कि इन्सान का इन्सान से हो भाई चारा,यही मानव धर्म हमारा,यही पैगाम हमारा।

Post a Comment

0 Comments