Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

निकाह के नाम पर बच्ची के साथ हादसा - शोहर 90 साल का बूढ़ा तो वीवी 15 की बच्ची

डिबाई दैनिक प्रभातसंकलन- ज्ञानेश कुमार वार्ष्णेय 
दुबई।।इस्लाम में निकाह के नाम पर औरतों के साथ जिस प्रकार की नाइंसाफी की जाती है इसकी एक ताजा मिसाल बनी है सउदी अरब में हुयी यह शादी हाँ सहाव यह वही सउदी अरब है जहाँ के लोगों व कानून की दुहाई भारत के मुसलमान देते नही थकते हैं।सउदी अरब के शेख वैसे भारत व अन्य गरीव एशियाई देशों से लड़कियाँ खरीदकर ले जाते है यह कोई नई बात नही है किन्तु फिर भी भारतीय मुसलमान उन्है इतना महान समझते हैं यह समझ नही आ रहा है।यह लड़की लगभग पौने सात लाख में उस अरव के बुढ्ढे ने खरीदी है।
सऊदी अरब में एक 90 साल के शख्स ने मोटा दहेज देकर 15 साल की एक लड़की से शादी की है। इस बेमेल शादी से देश भर में काफी नाराजगी है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से लेकर सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना की जा रही है।
अल अरबिया के मुताबिक, शादी के नाम पर हुए इस हादसे से सहमी लड़की ने दो दिन तक खुद को कमरे में बंद करके रखा और पति को अंदर नहीं आने दिया। इसके बाद वह अपने घरवालों के पास भाग आई। वहीं दूल्हा लगातार अपनी शादी को जायज और कानूनन सही ठहरा रहा है। उसका यह भी कहना है कि उसने लड़की से शादी करने के ऐवज में उसके यमनी पिता और सऊदी मां को 17,500 डॉलर (करीब 9.66 लाख रुपये) दहेज के रूप में दिए हैं। अब उसका कहना है कि या तो उसके ससुराली लड़की वापस करें या उसका दिया दहेज लौटाएं।
लड़की के साथ हुए इस वाकये से लोगों में उसके मां-बाप के प्रति काफी गुस्सा है और ट्विटर के जरिए उन्होंने अपनी भड़ास भी निकाली है। सऊदी नैशनल असोसिएशन फॉर ह्यूमन राइट्स की सुहैला जीन अल-अबेदीन ने प्रशासन से अपील की है कि वह दखल देकर जल्द से जल्द इस नाबालिग लड़की को बचाएं।

ट्विटर पर एक लीगल एक्सपर्ट ने कहा कि क्या यह मामला मानव तस्करी का नहीं लगता जो कानूनन अपराध है। एक और शख्स का कहना था कि जब तार्किक और बुद्धिमान लोगों को चुप रहने को कहा जाएगा और हास्यास्पद लोगों को ढील दी जाएगी तो ऐसे गैर इंसानी बर्ताव ही देखने को मिलेंगे। 

Post a Comment

0 Comments