Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ganga Snan kartik Purnima 2019 कार्तिक पूर्णिमा पर डिबाई तहसील के राजघाट में लाखों की भीड़। नमामि गंगे न्यूज़।

कार्तिक पूर्णिमा पर डिबाई तहसील के राजघाट में  लाखों की भीड़। नमामि गंगे न्यूज़।

हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।चूंकि साल में 12 माह होते हैं अतः 12 ही पूर्णिमाएं भी होती हैं। लैकिन जिस साल अधिकमास या मलमास होता है तब इनकी संख्या बढ़कर १3 हो जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था और इसी कारण उन्हैं त्रिपुरारि भी कहा जाता है।यह दिन गंगा स्नान का दिन है।ऐसी मान्यता है कि आज के दिन कृतिका नक्षत्र में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्मों तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। इस दिन जब आकाश में चन्द्र देव  उदित हो रहे हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्न होते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से भी पूरे वर्ष स्नान करने का फल प्राप्त होता है।



कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखों की तादात में लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

  • डिबाई/राजघाट। नमामि गंगे न्यूज। राजघाट में कार्तिक स्नान महापर्व पर रही श्रद्धालुओं की भीड़। गंगा स्नान करने के लिए स्थान-स्थान से लाखों लोग राजघाट पहुंचे।
  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर ग्राम प्रधान ने किया खास इंतजाम Ganga Snan kartik Purnima 2019

  •  स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए ग्राम प्रधान द्वारा गंगा घाट पर सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए गोताखोर और गहरे पानी के पास बल्लियों को गाड़ कर स्नान करने वाले लोगों को किसी प्रकार अनहोनी ना होने का किया गया पूर्ण इंतजाम।
  •  प्रधान पति औमवीर सिंह ने बताया कि यह सारी व्यवस्था गांव वासियों के सहयोग एवं प्रधान द्वारा कराई गई है इस व्यवस्था में सरकार का कोई योगदान नहीं रहा।
  • सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन जगह-जगह मौके पर तैनात रहा। 
  • इतनी संख्या में लोगों को एकत्र करने और किसी भी दुर्घटना से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन का विशेष इंतजाम रहा।
  • नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों द्वारा एक कैंप लगाकर लोगों को खोया पाया एवं सुरक्षा के गुण सिखाए।
  • नमामि गंगे ने की अनौखी पहल लोगों को गंगा सफाई के प्रति किया जागरुक। पोलीथिन से गंगा मैया को दूर रखने का किया गया प्रयास 

Post a Comment

0 Comments